रोज 6 केले खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:48

एक दिन में 6 केले खाने वाले हो जाएं सावधान, हो सकती है यह बीमारी

एक दिन में 6 से अधिक केला खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
केले में पोटैशियम की मात्रा बहुत होती है। जरूरत से ज्यादा पोटैशियम शरीर के लिए सही नहीं होता है।

फल खाना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। खासकर, सुबह के समय खाली पेट फल खाने से उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर अच्छी तरह से ग्रहण करता है। डायटिशियन भी हर दिन कम से कम तीन-चार फल खानपान में शामिल करने की सलाह देती हैं। किसी को सेब पसंद होता है, तो किसी को केला। कोई बहुत ज्यादा संतरा खाता है, तो किसी को सीजनल फ्रूट्स अच्छे लगते हैं। लेकिन, किसी भी चीज का हद से ज्यादा सेवन भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, फिर चाहे वह कोई फल ही क्यों न हो। खासकर उन लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए जिन्हें केला खाना बहुत अच्छा लगता है। यदि आप एक दिन में छह से सात केला खा जाते हैं, तो ऐसा अब से बिल्कुल भी न करें।



बेशक, केले में कैल्शियम अधिक होता है लेकिन एक दिन में 6 से अधिक केला खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको दिल से संबंधित समस्याएं शुरू हो सकती हैं।


क्या कहती है स्टडी

केले में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम के अलावा पोटैशियम भी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। पोटैशियम की जरूरत से ज्यादा मात्रा हमारे लिए नुकसानदायक है।

केले में पोटैशियम की मात्रा बहुत होती है। जरूरत से ज्यादा पोटैशियम शरीर के लिए सही नहीं होता है। दरअसल, शरीर के हर हिस्से में पोटैशियम मौजूद होता है, जो दिल की धड़कन को संतुलित रखता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर कंट्रोल और शुगल लेवर को नियंत्रित करने का काम भी करता है। ऐसे में जो लोग एक दिन में अधिक केला खाते हैं, उन्हें यह जान लेना बहुत जरूरी है कि शरीर में पोटैशियम की अधिक मात्रा जाने से दिल की धड़कनों को प्रभावित कर सकती है। इस तत्व की ज्यादा मात्रा से पेट की गड़बड़ी भी हो सकती है।

केले पर किए गए इस अध्ययन के परिणाम पर गौर करते हुए कैथरीन कहती हैं कि 6 या इससे अधिक केले खाने से पोटैशियम की मात्रा शरीर में बहुत बढ़ सकती है जो दिल की धड़कनों और दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info